मुम्बई. गायिका शोनाली मिश्रा के जीवन के संघर्ष और बॉलीवुड तक के सफ़र की कहानी कई नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी शोनाली मिश्रा ने मेडिकल की पढ़ाई छोड़ कर अपने संगीत के सपनों को चुनने का साहस दिखाया और आज संगीत जगत में चमक रही हैं. बचपन से ही उनकी रगों में संगीत दौड़ता था। हलांकि, उनके माता-पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बनें। उनकी ख़ुशी के लिए सोनाली ने दिन-रात मेहनत की और मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण भी की।…
Read More