प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता का दिखा जलवा विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ के ट्रेलर में

भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर हीरो प्रेम सिंह और हीरोइन रक्षा गुप्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि फ़िल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के कुशल निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर जहाँ ऑडियंस के बीच जबरदस्त धूम मचाते हुए छब्बीस नंबर पर ट्रेंडिंग कर रहा है। वहीं इस फ़िल्म के ट्रेलर में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता बतौर नायक-नायिका अपने अभिनय से जलवा बिखेर रहे हैं।

गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत और सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित इस पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर ‘सुर म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने निर्देशक विजय यादव ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह और खूबसूरत अदाकारा रक्षा गुप्ता नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकारों में विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा, अनीता रावत, स्वीटी सिंह, अनीता ओझा, प्रियंका शर्मा और बबलू लाल जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते दिखेंगे। फिल्म का संगीत भी बेहद खास है, जिसे सुनील झा और नरेन्द्र सागर ने तैयार किया है। इसके कर्णप्रिय गीतों को स्वर्गीय राजेश मिश्रा और सुनील झा ने लिखा है। इन गीतों को भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स कल्पना पटवारी, मोहन राठौड़, सुगम सिंह, अलका झा और खुशी सिन्हा ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। इस फिल्म को भव्य बनाने में पर्दे के पीछे की टीम का भी बड़ा योगदान है।

मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव हैं। सहायक निर्देशकों परी रजक व शाहिल गौतम हैं। फिल्म के डीओपी सुनील आहेर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एडिटर गुरजंट सिंह और प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। डीआई का काम रोहित सिंह और वीएफएक्स आकाश सिंह ने किया है, जबकि पार्श्व संगीत राजा यादव का है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम ‘बुन्दा क्रिएशन’ ने बखूबी संभाला है। मेकअप मैन सुनील सिंह व राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम, स्पॉट बॉय अरमान टीम हैं।

प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता का दिखा जलवा विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ के ट्रेलर में

Related posts